घर में घुसे चोरों ने की मारपीट, सोना-चांदी समेत कीमती सामान ले जाने का आरोप
घर में घुसे चोरों ने की मारपीट, सोना-चांदी समेत कीमती सामान ले जाने का आरोप
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जगदीशपुर, अमेठी। थाना जगदीशपुर क्षेत्र की ग्राम सभा पूरे पंडित, अमृतलाल में बीती रात एक घर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित सीताराम के मुताबिक, रात करीब 2 बजे उन्हें घर के आसपास कुछ लोगों के आने-जाने और आहट की आवाज सुनाई दी। आहट महसूस होने पर जब वह जागे और बाहर निकलने का प्रयास किया तो कथित रूप से 3-4 चोरों ने उन्हें पकड़ लिया पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने उनके साथ मारपीट की और विरोध करने पर डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसके बाद चोरों ने घर के पल्ले को तोड़ दिया और खिड़की को क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर प्रवेश किया। आरोप है कि चोर घर में रखा सोना-चांदी, कीमती सामान और अन्य जरूरी सामान समेटकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित द्वारा तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित का कहना है कि सुबह उन्होंने थाना जगदीशपुर पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत देकर पुलिस से मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जाए, ताकि चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके और चोरी गया सामान बरामद किया जा सके।
घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए
नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप एवं दी गई शिकायत के आधार पर है। मामले में पुलिस की जांच एवं पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Post a Comment