Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जन क्रांति आर्मी का जिला स्तर पर संगठन विस्तार अभियान तेज

 जन क्रांति आर्मी का जिला स्तर पर संगठन विस्तार अभियान तेज



राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अमित सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर अमेठी में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जन क्रांति आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अमित सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अमेठी जिले में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रावत के नेतृत्व में राजा फतेहपुर मार्केट स्थित रिजवान हार्डवेयर दुकान के सामने आयोजित की गई बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही गांव से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जनहित के मुद्दों से जोड़ने पर जोर दिया गया बैठक में जिला प्रभारी अमीर हसन, जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण, सक्रिय सदस्य मंसाराम गौड़, ग्राम सभा अध्यक्ष आशीष कुमार, सदस्य सुंदरलाल, सूरज कुमार, जिला संचालक गुफरान, सक्रिय सदस्य सतनाम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकरj अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह रावत के दिशा-निर्देश में संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ाए जा रहे हैं जन क्रांति आर्मी का स्पष्ट संदेश—

जहां जनहित की बात होगी, वहां जन क्रांति आर्मी साथ होगी।


जनता की आवाज़ — जन क्रांति आर्मी।

कोई टिप्पणी नहीं