कमरौली में ग्रामीण समस्याओं पर गरजा भाकियू टिकैत, समाधान नहीं तो पंचायत
कमरौली में ग्रामीण समस्याओं पर गरजा भाकियू टिकैत, समाधान नहीं तो पंचायत
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
कमरौली, अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ब्लॉक जगदीशपुर की मासिक बैठक में कमरौली व आसपास के गांवों की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने एसडीएम मुसाफिरखाना को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी कमरौली मुकेश पटेल को सौंपा।
ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से कथित अतिक्रमण हटाने, विवादित मामले की निष्पक्ष जांच, पैमाइश व वीडियो साक्ष्यों की जांच की मांग की गई। इसके अलावा चकमार्ग कब्जामुक्त कराने, बिजली के खंभे व लाइट लगवाने, अधिक बिजली बिल की जांच, झूलते तारों को दुरुस्त कराने और जलनिकासी की समस्या दूर करने की मांग उठी जिलाध्यक्ष शमीमा खान ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला प्रजापति ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो संगठन पंचायत के जरिए आवाज बुलंद करेगा भाकियू ने घोषणा की कि 13 सितंबर 2026 को यूपीसीडा परिसर, बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट पंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में साजिदा, साफिकुन, प्रीति पटवा, रिजवाना, लक्ष्मी, दुलारी व तहसील अध्यक्ष मुसाफिरखाना प्रीति द्विवेदी समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment