Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सीडीओ सुश्री पूजा साहू (आईएएस) ने सहकारी उर्वरक केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

 सीडीओ सुश्री पूजा साहू (आईएएस) ने सहकारी उर्वरक केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण


उर्वरक स्टॉक का भौतिक एवं ऑनलाइन सत्यापन, निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश


फुरसतगंज में पुरानी डीएपी के निस्तारण तथा निगोहा में डीएपी उपलब्ध होते ही आपूर्ति के निर्देश





विनोद कुमार जिला संवाददाता

अमेठी, 29 सितंबर 2026। मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी सुश्री पूजा साहू (आईएएस) द्वारा दिनांक 29 सितंबर 2026 को विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत सहकारी संघ, फुरसतगंज तथा साधन सहकारी समिति लि., निगोहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, अमेठी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, अमेठी अपने अधीनस्थ कार्मिकों के साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य उर्वरक की उपलब्धता, स्टॉक का अभिलेखीय एवं भौतिक सत्यापन, वितरण व्यवस्था तथा कृषकों को निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराए जाने की स्थिति का परीक्षण करना था।


सहकारी संघ फुरसतगंज के निरीक्षण के दौरान केंद्र परिसर में आवागमन के मार्ग पर जलभराव तथा साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिसर की तत्काल साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक का ऑनलाइन अभिलेखों से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा स्टॉक का नियमित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध डीएपी की कुछ मात्रा पुरानी स्टॉक की पाई गई, जिसके संबंध में नियमानुसार नीलामी/निस्तारण की कार्यवाही लंबित थी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहकारी समिति की बैठक आयोजित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुरानी डीएपी के नीलामी/निस्तारण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए तथा संबंधित अभिलेखों में कार्यवाही का विधिवत अंकन सुनिश्चित किया जाए।


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केंद्र पर उपस्थित कृषकों से भी संवाद कर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। कृषकों द्वारा आवश्यकता के अनुसार उर्वरक समय से एवं निर्धारित मूल्य पर प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इस पर निर्देशित किया गया कि उर्वरक का वितरण शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किया जाए तथा कृषकों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो।


साधन सहकारी समिति लि. निगोहा के निरीक्षण के दौरान समिति परिसर में जलभराव, अत्यधिक खरपतवार एवं साफ-सफाई की कमी पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तत्काल खरपतवार हटाने, परिसर की साफ-सफाई कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कृषकों एवं आगंतुकों के आवागमन के लिए परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहे।


समिति पर उपलब्ध उर्वरक के संबंध में अवगत कराया गया कि वर्तमान में 1308 बोरी यूरिया उपलब्ध है। डीएपी उपलब्ध नहीं होने तथा संबंधित धनराशि जमा किए जाने की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि डीएपी का नया स्टॉक प्राप्त होते ही समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि डीएपी उपलब्ध होते ही आवश्यकतानुसार समिति को आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे कृषकों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।


मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू (आईएएस) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों केंद्रों पर उर्वरक के भौतिक स्टॉक एवं ऑनलाइन/अभिलेखीय स्टॉक का नियमित मिलान सुनिश्चित किया जाए। उर्वरक का वितरण निर्धारित दर एवं नियमानुसार किया जाए तथा कृषकों से किसी प्रकार की अनधिकृत धनराशि न ली जाए। साथ ही स्टॉक एवं वितरण संबंधी समस्त अभिलेख अद्यतन रखते हुए प्रत्येक प्रविष्टि का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।


मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि दोनों सहकारी संस्थाओं में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का शीघ्र निराकरण कर अनुपालन से अवगत कराया जाए। उर्वरक की उपलब्धता, स्टॉक सत्यापन, वितरण व्यवस्था, निर्धारित मूल्य तथा समिति परिसर की स्वच्छता एवं रख-रखाव में किसी प्रकार की शिथिलता न हो, इसका संबंधित अधिकारी विशेष रूप से अनुश्रवण सुनिश्चित करें।


जिला सूचना कार्यालय, अमेठी द्वारा जारी

कोई टिप्पणी नहीं