Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक



चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मानव बाल निरोधक इकाई की टीम ने रणंजय इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मानव बाल निरोधक इकाई की संयुक्त टीम ने रणंजय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख संकल्प है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर रोशन ने 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित विभिन्न टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी तथा संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में मानव बाल निरोधक इकाई से एसओ रामकृष्ण, हेड कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह तथा गौरीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं