Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय-सारिणी जारी, छात्र समय से करें आवेदन

 छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय-सारिणी जारी, छात्र समय से करें आवेदन



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी, 02 सितंबर 2026। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अध्ययनरत एवं वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण प्राप्त करने वाले तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पोर्टल पर विभिन्न चरणों में आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस एवं अन्य विवरणों का सत्यापन 02 सितंबर से 08 सितंबर 2026 तक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सत्यापन 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अद्यतन करने की प्रक्रिया 03 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक चलेगी। त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार का अवसर 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक प्रदान किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की कार्रवाई 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक संपन्न होगी तथा पात्र छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों, प्रधानाचार्यों एवं छात्रों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण करें, ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं को योजना संबंधी जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं