Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बम्हनपुर के लालजी प्रसाद विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर भव्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं के नाम घोषित, प्रबंधक ने दी जानकारी

बम्हनपुर के लालजी प्रसाद विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर भव्य निबम्हनपुर के लालजी प्रसाद विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर भव्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं के नाम घोषित, प्रबंधक ने दी जानकारीबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं के नाम घोषित, प्रबंधक ने दी जानकारी



मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 


लखीमपुर खीरी बम्हनपुर, 14 सितंबर 2026थाना मझगई क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बम्हनपुर में आज सोमवार को हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया-बहनों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और बहुत ही मनोयोग व रुचि से अपने-अपने विषय पर सारगर्भित निबंध लिखे।


विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के लिए दो अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए थे, जिसमें कक्षा 9 व 10 के भैया-बहनों के लिए "मोबाइल से होने वाले लाभ व हानि" और कक्षा 11 व 12 के भैया-बहनों के लिए "बेरोजगारी की समस्या के कारण तथा निवारण" विषय रखा गया था, जिस पर सभी विद्यार्थियों ने अपने विचार बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किए।


इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक मोहित जायसवाल द्वारा बताया गया है कि इस प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट 15 सितंबर को आएगा। उन्होंने बताया कि सभी भैया-बहनों के निबंधों का निरीक्षण निरीक्षक बंधुओं द्वारा बड़ी बारीकी से किया जा रहा है और उनकी मेहनत के अनुरूप उन्हें स्थान प्रदान किया गया है। जिसमें कक्षा 12 में सुनील कश्यप ने प्रथम, सचिन शर्मा ने द्वितीय तथा अमन कुमार ने तृतीय स्थान, कक्षा 11 में श्वेता देवी ने प्रथम, विशाखा ने द्वितीय तथा आशीष कुमार ने तृतीय स्थान, कक्षा 10 में अनुज्ञा मौर्य ने प्रथम, आन्या जायसवाल ने द्वितीय तथा कार्तिक ने तृतीय स्थान और कक्षा 9 में उज्जवल मौर्य ने प्रथम, कोमल चंद्रा ने द्वितीय तथा दिव्यांश मौर्य व आरुषि साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विजेता भैया-बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं