Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मझगई पुलिस ने 45 वर्षीय वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 मझगई पुलिस ने 45 वर्षीय वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार



मण्डल रिपोटर चन्दन सोनी 


लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष मझगई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को वारंटी अभियुक्त आत्माराम पुत्र शारदा प्रसाद, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम बनघुसरी, थाना मझगई, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 149/2015, धारा 363, 366 भादंवि से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को 14 सितंबर 2026 को अपर जिला जज/प्रथम विशेष न्यायाधीश जनपद खीरी के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेजा गया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

उ0नि0 भूपेंद्र सिंह, थाना मझगई

कां0 रवि प्रताप, थाना मझगई

कोई टिप्पणी नहीं