बारिश में दो कोठरियां गिरीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
बारिश में दो कोठरियां गिरीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा फतेहपुर के पूरे शेरू गांव निवासी राम सजीवन की बारिश के दौरान दो कोठरियां पूरी तरह गिर गईं। मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
पीड़ित राम सजीवन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण उनकी दो कोठरियां अचानक गिर गईं, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कराकर नुकसान का आकलन कराया जाए तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
पीड़ित का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और मकान गिर जाने के बाद बरसात के मौसम में परिवार के सामने सुरक्षित रहने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Post a Comment