Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

20-25 वर्षों से बदहाल रास्ता, जलभराव से ग्रामीण परेशान; स्कूली बच्चे और बुजुर्ग पानी से गुजरने को मजबूर

 20-25 वर्षों से बदहाल रास्ता, जलभराव से ग्रामीण परेशान; स्कूली बच्चे और बुजुर्ग पानी से गुजरने को मजबूर



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 जनपद अमेठी की तहसील तिलोई एवं ब्लॉक सिंहपुर के अंतर्गत ग्राम सभा भीखीपुर के पूरे अलादीन गांव में रास्ते की बदहाली और जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का रास्ता पिछले करीब 20-25 वर्षों से खराब हालत में है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में लगातार दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं बारिश के बाद रास्ते पर पूरी तरह पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। स्कूली बच्चे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि बुजुर्गों और महिलाओं को भी इसी जलभराव वाले रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ते की समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर तत्काल जांच कराकर रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए तथा जलनिकासी और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे आम जनता को राहत और गांव में खुशी का माहौल हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं