Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शाहमऊ में छुट्टा जानवरों का आतंक, राहगीर परेशान

 शाहमऊ में छुट्टा जानवरों का आतंक, राहगीर परेशान 


मुख्य बाजार में दिन-रात लगा रहता है जमावड़ा, हादसे की आशंका; कार्रवाई की मांग


जिला ब्यूरो इश्तियाक अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी तहसील तिलोई क्षेत्र के शाहमऊ कस्बे के मुख्य बाजार में छुट्टा जानवरों का जमावड़ा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बाजार में दिन-रात सड़कों पर जानवरों के विचरण करने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में छुट्टा जानवर सड़क पर इधर-उधर घूमते रहते हैं। इसके चलते पैदल राहगीरों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक सड़क पर जानवरों के आ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।सबसे अधिक परेशानी बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और दुकानदारों को हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर जानवरों के बैठे रहने और घूमने के कारण ग्राहकों को भी असुविधा होती है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजने अथवा उनके नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं