Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सेमरौता में बिजली कटौती के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

 सेमरौता में बिजली कटौती के खिलाफ सपा का प्रदर्शन


ज्ञापन देने पहुंचे सपा के कई दिग्गज दावेदार, एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने की मांग


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 



 तिलोई, अमेठी तिलोई क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सेमरौता पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के एसडीओ आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

ज्ञापन कार्यक्रम में सपा के कई प्रमुख नेता और विधानसभा के संभावित दावेदार एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहम्मद नईम, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, अखिलेश तिवारी, भुवनेश प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रमेश तिवारी और मोहम्मद तसलीम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सेमरौता क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार और लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, दुकानदारों के कारोबार, किसानों के काम और आम लोगों के घरेलू जीवन पर भी पड़ रहा है।सपा नेताओं ने अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, नियमित एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, तकनीकी खराबियों का स्थायी समाधान कराने और जर्जर विद्युत लाइनों व उपकरणों की मरम्मत कराने की मांग की। इसके साथ ही बिजली से जुड़ी ग्रामीणों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने की भी मांग उठाई गई।पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहम्मद नईम ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जनता को परेशान नहीं होना चाहिए। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने विद्युत विभाग से तत्काल प्रभावी कदम उठाकर व्यवस्था सुधारने की मांग ,सपा नेताओं ने विद्युत विभाग को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सेमरौता क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि इसके बाद मोहनगंज स्थित बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए, लेकिन सपा नेताओं की चेतावनी के बाद अब बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में देखना होगा कि एक सप्ताह की समय सीमा में विभाग क्षेत्र की बिजली समस्या का कितना समाधान कर पाता है।

कोई टिप्पणी नहीं