Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में अमेठी के राम आसरे यादव ने जीता कांस्य पदक

 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में अमेठी के राम आसरे यादव ने जीता कांस्य पदक



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनपद अमेठी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जिला खेल कार्यालय में कार्यरत जीवन रक्षक राम आसरे यादव ने 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 11 से 13 सितंबर 2026 तक हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में श्री राम आसरे यादव ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आई.एम.) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतना जनपद अमेठी के लिए गर्व का विषय है। श्री यादव की इस उपलब्धि से जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उपक्रीड़ाधिकारी ने राम आसरे यादव को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी यह उपलब्धि जनपद के युवा खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं