पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज फिर भी कार्रवाई पर सवाल; पीड़ित ने एसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज फिर भी कार्रवाई पर सवाल; पीड़ित ने एसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी | थाना जगदीशपुर पूरे पंडित अमृतलाल निवासी राम बहादुर का आरोप है कि उनके और उनकी पत्नी के साथ चार लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के अनुसार घटना के संबंध में थाना जगदीशपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है राम बहादुर ने न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। अब देखना है कि मामला सामने आने के बाद पीड़ित राम बहादुर और उनकी पत्नी को न्याय मिल पाता है या नहीं यह खबर पीड़ित के आरोपों पर आधारित है। पुलिस अथवा दूसरे पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment