अमेठी: पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 17 दिन बाद भी कार्रवाई न होने की शिकायत
अमेठी: पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 17 दिन बाद भी कार्रवाई न होने की शिकायत
इन्हौना पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र की ग्राम सभा फत्तेहपुर निवासी राम किशोर पुत्र राम खेलावन ने आरोप लगाया है कि उनकी करीब 45 वर्षीय पत्नी को पड़ोसी प्रताप, निवासी रमनगरा कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि घर से रुपये और अन्य सामान भी ले जाया गया है राम किशोर के मुताबिक, उनकी पत्नी से दो बच्चे हैं—एक 21 वर्षीय बेटी, जिसका विवाह हो चुका है, और एक 18 वर्षीय बेटा। उन्होंने इस मामले में थाना इन्हौना में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी की तलाश करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है
पुलिस और दूसरे पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment