Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पीएम किसान उत्सव दिवस पर अमेठी के 2,47,430 किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त

 पीएम किसान उत्सव दिवस पर अमेठी के 2,47,430 किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त



विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 130 प्रगतिशील किसानों ने किया प्रतिभाग, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सजीव प्रसारण


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी, 30 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी के 2,47,430 किसानों के बैंक खातों में शुक्रवार को 24वीं किस्त की धनराशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद में हर्षोल्लास के साथ पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। गुजरात के बनासकांठा से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस अवसर पर जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 130 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किसानों को देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित किए जाने से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल रही है। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में सहयोग देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है तथा बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से बीज, खाद सहित खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलती है। वर्तमान समय में रबी फसलों की बुवाई की तैयारियों के बीच यह धनराशि किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किस्त की धनराशि सीधे बैंक खातों में प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। किसानों ने कहा कि समय पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता रबी फसलों की बुवाई के दौरान बीज, खाद एवं अन्य कृषि निवेशों की व्यवस्था करने में सहायक होगी। किसानों ने योजना को खेती-किसानी की आवश्यकताओं के लिए उपयोगी बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक कृषि पद्धतियों और टिकाऊ खेती के विभिन्न उपायों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद मिश्र सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के प्रगतिशील एवं सम्मानित किसान उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं