Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दक्षिण निघासन रेंज में तेंदुआ का आतंक पिजड़े में कैद हुआ तेंदुए

 दक्षिण निघासन रेंज में तेंदुए का आतंक! आवारा पशु को मारकर केले के खेत में ले गया, ग्रामीणों की मांग पर लगाया गया पिंजड़ा 



ढकरेवा खालसा के टापरपुरवा में तेंदुए की गतिविधियों से दहशत, वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी


दक्षिण निघासन रेंज लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम ढकरेवा खालसा के मजरा टापरपुरवा में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई दिनों से राजस्व भूमि पर विचरण कर रहे तेंदुए ने छोटेलाल पुत्र खेमन के आवास के समीप एक आवारा पशु पर हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद तेंदुआ पशु के शव को खींचकर केले के खेत में ले गया और उसे आंशिक रूप से खा लिया। घटना के बाद तेंदुआ मौके से चला गया। वन विभाग के अनुसार, मृत पशु के शव को नियमानुसार जमीन में दफना दिया गया है।


ग्रामीणों की मांग पर लगाया गया पिंजड़ा


घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए घटनास्थल के समीप पिंजड़ा लगाने की मांग की। इसके क्रम में वन विभाग की ओर से तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के उद्देश्य से पिंजड़ा लगाया गया।


वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक


मोहम्मद मोबिन आरिफ, क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण निघासन रेंज के दिशा-निर्देशन में वन दरोगा अखिलेश रावत, वन रक्षक कमलकांत, अक्षय मौर्य, मनोज चौरसिया और चालक राजन सहित वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को तेंदुए की संभावित गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।


वन विभाग की अपील: ग्रामीण सतर्क रहें, तेंदुए के नजदीक जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं