Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मझगई रेंज में वन्यजीव संरक्षण की पाठशाला, बच्चों को बताए जंगल बचाने के तरीके


 

मझगई रेंज में वन्यजीव संरक्षण की पाठशाला, बच्चों को बताए जंगल बचाने के तरीके


मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 

मझगई, लखीमपुर खीरी। जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर मझगई रेंज में सोमवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। उत्तरी खीरी वन प्रभाग एवं बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ग्राम प्रधान, ग्रामीण और अन्य लोग शामिल हुए।

गोष्ठी में वन विभाग की टीम ने बच्चों को जंगल के महत्व, पेड़-पौधों की उपयोगिता और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। रेंजर अंकित सिंह ने हाथी, गैंडा, तेंदुआ और बाघ सहित विभिन्न वन्यजीवों के बारे में जानकारी साझा करते हुए उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जंगल अथवा गांव के आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर लोग घबराकर उनके करीब न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी तरह की आशंका होने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

रेंजर ने वन्यजीवों के हमले से प्रभावित लोगों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान डिप्टी रेंजर मनोज, वन दरोगा विजय कुमार समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की जागरूकता पहल को उपयोगी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं