Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर के नेतृत्व में पढ़ुआ पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध असलहों पर कसा शिकंजा

 थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर के नेतृत्व में पढ़ुआ पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध असलहों पर कसा शिकंजा



पढ़ुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहों के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार


पढ़ुआ, लखीमपुर खीरी। अपराध की रोकथाम और अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पढ़ुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक, एक 12 बोर देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ।


पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:06 बजे मुन्नूपुरवा जाने वाले मार्ग पर टांपरपुरवा खड़ंजा मार्ग तिराहे के पास से विभू उर्फ शिवकमल शुक्ला (करीब 20 वर्ष), निवासी मुन्नूपुरवा खरवहिया नंबर-2, थाना पढ़ुआ को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने आरोपी को मु0अ0सं0 536/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित बताया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।


कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर के नेतृत्व में की गई।


गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, उपनिरीक्षक बसंत लाल सरोज, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, चन्द्रमोहन त्यागी, विकास और अक्षय चन्द्रवंशी।

कोई टिप्पणी नहीं