बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुखबडेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुखबडेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुल्तानपुर से बड़ी खबर माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार आर्टिका अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।हादसे में देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा सुरक्षाकर्मियों ने कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे।सूचना पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, यूपीडा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment