Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दिया गया करियर मार्गदर्शन

 मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दिया गया करियर मार्गदर्शन



मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में दी गई जानकारी


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 15 अक्टूबर 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य में करियर के बेहतर अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके माध्यम से छात्राएं अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बीएड, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के दिनेश तिवारी, नीरज पांडेय एवं रीता सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह, साधना, ज्योति तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ

कोई टिप्पणी नहीं