स्थानांतरण के बाद भी थाने में ड्यूटी, उठे सवाल
स्थानांतरण के बाद भी थाने में ड्यूटी, उठे सवाल
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। 1 जुलाई 2026 को जारी पुलिस स्थापना बोर्ड की स्थानांतरण सूची में थाना इन्हौना से आरक्षी अंकित यादव का पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया था आरोप है कि करीब तीन माह बाद भी पुलिस लाइन में आमद न कराकर वह थाना इन्हौना में ही ड्यूटी कर रहे हैं
मामले में थाना स्तर से स्थानांतरण आदेश के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई हैअपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संबंधित आरक्षी की आमद की जानकारी कराकर जल्द पुलिस लाइन में आमद कराई जाएगी। सवाल है कि स्थानांतरण आदेश के बावजूद तीन माह तक थाना इन्हौना में ड्यूटी किस आधार पर कराई गई

Post a Comment