गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सैनिक स्कूल अमेठी के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में कैडेट्स ने श्रमदान कर आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की
इस दौरान ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण तथा ‘युवा फॉर स्वच्छता’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्रधानाचार्य ले. कर्नल सतवीर सिंह तंवर एवं प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल भरत पाटनी की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी स्टाफ व विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया। कैडेट्स ने स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश दिया।

Post a Comment