जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बड़ा शिविर एक नवंबर को, एक ही जगह मिलेंगी ढेरों योजनाओं का लाभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बड़ा शिविर एक नवंबर को, एक ही जगह मिलेंगी ढेरों योजनाओं का लाभ
अमेठी व सुल्तानपुर के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए जाएंगे स्टॉल
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘न्याय सबके लिए’ अभियान के तहत एक दिवसीय वृहद जन-जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अमेठी व सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे। यह शिविर आगामी 01 नवंबर दिन रविवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुल्तानपुर में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने मीटिंग हाल में बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘एक दिन एक जगह ढेरो सुविधाएं’ के मंत्र के साथ आम नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी देना, आवेदन में सहायता और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। मीटिंग में अमेठी/सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जागरूक नागरिक सशक्त भारत थीम पर आयोजित इस शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दिव्यांगजन अधिकार योजना, मिशन शक्ति, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति योजना, श्रम योगी मानधन योजना, राशन योजना (NFSA) तथा जीवन ज्योति बीमा योजनाओं सहित एक दर्जन से अधिक योजनाओं के स्टाल लगेंगे। डीएलएसए सचिव मुक्ता त्यागी ने जनपद वासियों से अपील की है कि अपने अधिकारों को जानें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनउपयोगी योजनाओं का लाभ उठाएं

Post a Comment