Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता सलमान खान पहुंचे तिलोई, रामकथा पंडाल में हुआ भव्य स्वागत

 एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता सलमान खान पहुंचे तिलोई, रामकथा पंडाल में हुआ भव्य स्वागत



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


तिलोई (अमेठी): जनपद के तिलोई में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट सलमान खान कथा स्थल पहुंचे।

तिलोई स्थित रामकथा पंडाल में सलमान खान ने पहुंचकर व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य आचार्य श्री शांतनु जी महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी सलमान खान को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सलमान खान ने न केवल देश का बल्कि अमेठी जनपद के तिलोई का नाम पूरे हिंदुस्तान और विदेशों में रोशन किया है। हाल ही में एशियन गेम्स में मेडल जीतकर उन्होंने युवाओं के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

रामकथा पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत किया। पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज ने सलमान खान को उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं