Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध के दो नमूने जांच के लिए भेजे

 नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध के दो नमूने जांच के लिए भेजे



डीएम के निर्देश पर गौरीगंज की माधव डेयरी और टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने संग्रहित किए। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान ने गौरीगंज के चौक बाजार स्थित माधव डेयरी का निरीक्षण किया। यहां प्रतिष्ठान संचालक राहुल तिवारी पुत्र दिलीप तिवारी के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद खाद्य सचल दल ने टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित सामार्थ्या मिल्क चिलिंग सेंटर (प्लाइम एग्रो प्रा. लि.) का निरीक्षण किया। यहां प्रबंधक धीरज कुमार पटेल के प्रतिष्ठान से मिलावट की आशंका के आधार पर भैंस के दूध का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II ने बताया कि मिल्क चिलिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी की गई है। संग्रहित किए गए दोनों नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित करेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके

कोई टिप्पणी नहीं