Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 16 नवम्बर को राजकीय आईटीआई गौरीगंज में लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेला

 आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 16 नवम्बर को राजकीय आईटीआई गौरीगंज में लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेला



विजन इंडिया प्रा.लि., ग्लोबल ऑटोटेक नोएडा एवं हिंडाल्को कंपनी करेंगी प्रतिभाग


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनपद के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 नवम्बर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज, अमेठी परिसर में प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेले में विजन इंडिया प्रा.लि., ग्लोबल ऑटोटेक, नोएडा एवं हिंडाल्को कंपनी प्रतिभाग करेंगी। उक्त कंपनियों में विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक खाते का विवरण सहित अन्य आवश्यक अभिलेख लेकर 16 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य ने जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।

कोई टिप्पणी नहीं