Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से लोग परेशान, सोमवार और शुक्रवार को पुलिस तैनाती की मांग

 रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से लोग परेशान, सोमवार और शुक्रवार को पुलिस तैनाती की मांग



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी मुसाफिरखाना कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आमजन, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सोमवार और शुक्रवार को बाजार लगने के दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को घंटों तक आवागमन में दिक्कत होती है और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार के दिनों में यातायात का दबाव अधिक रहता है, लेकिन जाम को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार एंबुलेंस एवं जरूरी कार्यों से जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बाजार के दिन रेलवे क्रॉसिंग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए तो जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं