Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनगणना-2027 को लेकर नगर पालिका जायस में सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

 जनगणना-2027 को लेकर नगर पालिका जायस में सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण



16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी


चार्ज ऑफिसर ने कार्मिकों को दिए पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश


जनपदवासियों से अपील—स्वगणना पोर्टल पर स्वयं दर्ज करें परिवार का विवरण, प्राप्त SE ID को रखें सुरक्षित


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत आगामी 16 नवंबर से प्रारंभ होने वाली स्वगणना (Self-Enumeration) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद जायस के कार्यालय में सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज ऑफिसर/अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जायस ने की। बैठक में स्वगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, कार्मिकों के निर्धारित दायित्वों एवं गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करें, ताकि स्वगणना की प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। स्वगणना के अंतर्गत जनपदवासी 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक विशिष्ट स्वगणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। स्वगणना पूरी करने वाले परिवारों को घर पहुंचने वाले प्रगणक को अपनी SE ID उपलब्ध करानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण दर्ज कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें

कोई टिप्पणी नहीं