बीए, एमए समेत अन्य परीक्षाएं आज से शुरू, सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे परीक्षार्थी
बीए, एमए समेत अन्य परीक्षाएं आज से शुरू, सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे परीक्षार्थी
तिलोई समेत अमेठी जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, छात्र-छात्राओं ने पूरी की तैयारी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई अमेठी तहसील तिलोई समेत जनपद अमेठी में बीए, एमए समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार सुबह 8:30 बजे से परीक्षार्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे।परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ अच्छे परिणाम की उम्मीदें भी हैं।तिलोई क्षेत्र के राजीव गांधी विद्या पीठ महाविद्यालय सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आवाजाही रहेगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपना प्रवेश पत्र और आवश्यक सामग्री साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment