अमेठी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमेठी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
मोहनगंज। थाना मोहनगंज क्षेत्र के नसरतपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 46 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजामऊ निवासी सुनील सिंह पुत्र धर्मतेज सिंह के रूप में हुई है
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में युवक के गले में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment