जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत, डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधानों व सचिवों से मांगा गया जीपीएस फोटो सहित विवरण
जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत, डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधानों व सचिवों से मांगा गया जीपीएस फोटो सहित विवरण
शग्रामीणों को आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत, जल जीवन मिशन से टूटी सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य में आएगी तेजी
जल जीवन मिशन की अधूरी सड़क मरम्मत पर प्रशासन सख्त, जीपीएस फोटो के साथ 8840641885 पर भेजें विवरण
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। जनपद में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों से ऐसी सड़कों का विवरण जीपीएस फोटो सहित उपलब्ध कराने की अपील की है, जिनका पुनर्स्थापना कार्य अभी तक नहीं कराया गया है अथवा अधूरा है। अधिशासी अभियंता जल निगम एके राव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर सड़कों की खुदाई की गई थी। इनमें से कुछ सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य अभी भी लंबित है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों से अनुरोध किया है कि वे अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ऐसी सड़कों, जिनकी मरम्मत अथवा पुनर्स्थापना अभी शेष है, उनका स्पष्ट विवरण जीपीएस फोटो सहित उपलब्ध कराएं। इसके लिए खण्ड कार्यालय, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अमेठी के हेल्पलाइन नंबर *8840641885* पर व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्राप्त विवरण के आधार पर संबंधित स्थलों को चिन्हित कर अवशेष सड़क पुनर्स्थापना कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके और आमजन को हो रही असुविधा से राहत मिल सके। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के माध्यम से जलापूर्ति शुरू हो चुकी है, वहां अभी तक छूटे हुए गृह संयोजनों की सूची भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इससे शेष पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी

Post a Comment