Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आवारा पशु को बचाने में पलटी बारातियों से भरी बोलेरो, चालक गंभीर रूप से घायल

 आवारा पशु को बचाने में पलटी बारातियों से भरी बोलेरो, चालक गंभीर रूप से घायल


अमेठी पुलिस लाइन के पास शनिवार रात हुआ हादसा, अन्य बारातियों को भी आईं हल्की चोटें



 अमेठी  सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात अमेठी पुलिस लाइन के पास एक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार अन्य बारातियों को भी हल्की चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग बारात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।

सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। आए दिन वाहन चालक अचानक सामने आने वाले पशुओं को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं