Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अधिवक्ताओं पर बस चढ़ाकर कुचलने की कोशिश का आरोप, बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

 अधिवक्ताओं पर बस चढ़ाकर कुचलने की कोशिश का आरोप, बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा


बिना परमिट चल रही बस को सीज करने और चालक व वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, शुकुल बाजार से सुल्तानपुर तक रोडवेज बस चलाने की भी उठाई आवाज


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


शुकुल बाजार,अमेठी। अधिवक्ताओं पर बस चढ़ाकर कुचलने के प्रयास का आरोप लगने के बाद मामला गरमा गया है। बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यूपी 44 टी 7026 नंबर की बस के चालक मोहम्मद रियाज उर्फ पप्पू ने कोतवाली मुसाफिरखाना के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर अधिवक्ताओं के ऊपर बस चढ़ाने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उक्त बस बिना परमिट संचालित हो रही है। पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

बार एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, बस को तत्काल सीज करने तथा चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा शुकुल बाजार से मुसाफिरखाना होते हुए सुल्तानपुर तक रोडवेज बसों का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग भी उठाई।

अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना होगा कि ज्ञापन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है

कोई टिप्पणी नहीं