रास्ते में गिरे धान की झाड़ू लगाने को लेकर विवाद, युवक और उसकी पत्नी से मारपीट का आरोप
रास्ते में गिरे धान की झाड़ू लगाने को लेकर विवाद, युवक और उसकी पत्नी से मारपीट का आरोप
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में रास्ते पर गिरे धान की झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट किए जाने और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,गांव पूरे मंझार मजरे रतवलिया निवासी कोमल कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 नवंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा हिमांशु यादव रास्ते पर गिरे धान की झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पूरे रास्ते पर झाड़ू लगाने की बात कही। इस पर हिमांशु ने विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।शोर सुनकर हिमांशु की पत्नी आशा देवी उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़ित ने थाना शिवरतनगंज पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Post a Comment