एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान
एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 13.11.2026 को तहसील अमेठी के ग्राम भीमी निवासी रामरती सिंह अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए दिनांक 13.10.2025 को आवेदन किया था जिसकी आवेदन संख्या 318212257331 है, किंतु उनको अभी तक पेंशन नहीं प्राप्त हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। जिसके उपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच की गई जांचोपरांंत पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है जिसको पूरा करते हुए पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई है शिकायतकर्ता की वृद्धावस्था पेंशन नवीन पेंशन में स्वीकृत हुई है। शिकायतकर्ता को पीएफएमएस के माध्यम से पेंशन प्राप्त होगी। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता रामरती सिंह ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और शिकायत के त्वरित निस्तारण से संतुष्ट होने की बात कही

Post a Comment