Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विकासखंड अमानीगंज पर फरियादी रहे नदारत खानापूर्ति बनकर रह गया ब्लॉक दिवस। श्री न्यूज़ 24/ अदिति न्यूज

 विकासखंड अमानीगंज पर फरियादी रहे नदारत खानापूर्ति बनकर रह गया ब्लॉक दिवस।

श्री न्यूज़ 24/ अदिति न्यूज


जिला  संवाददाता दलबहादुर पांण्डेय अयोध्या की खास रिपोर्ट
 


शासन के मनसा अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए ब्लॉक दिवस का आयोजन बुधवार को किया जाता है लेकिन दिवस कागजों पर ही होता नजर आ रहा है जिसकी बानगी मिल्कीपुर तहसील के विकासखंड अमानीगंज के सभागार में हो रहे ब्लॉक दिवस में देखने को मिली अपराह्न 2:00 बजे तक कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर शिकायत सुन रहे खंड विकास अधिकारी के समक्ष नहीं पहुंचा सभागार में खंड विकास अधिकारी के अतिरिक्त दो चार लोग और बैठे नजर आए वह भी ब्लॉक के कर्मचारी ही थे। दिवस की यह दशा देख कहा जा सकता है कि फरियादी भी मानने लगे हैं कि प्रार्थना पत्र देने के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी वहीं सूत्रों की माने तो दिवसों में कर्मचारीगण नदारत रहते हैं इसलिए भी कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर ब्लॉक पर नहीं पहुंचता है। जिसकी एक झलक देखने को भी मिली आधा दर्जन भी कर्मचारी सभागार में नहीं थे कर्मचारियों की संख्या कम होने के संबंध में जब खंड विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा की चुनाव को लेकर इस समय कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है इसलिए संख्या कम है।


आपको बता दें कि विकासखंड का कार्यभार संभालने के बाद खंड विकास अधिकारी का प्रथम समाधान दिवस था देखना होगा कि आने वाले ब्लॉक दिवसों में फरियादियों के संख्या की स्थिति कैसी होगी। क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जब वीडियो से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा के दो दो तालाब अमृत सरोवर के तहत चिन्हित किए गए हैं जिनका जीर्णोद्वारा होना है जिनमें से महज 7 का ही हो पाया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 23 में 194 आपातियों में से 111 आपत्तियों का निस्तारण किया गया सरकार के मनसा के अनुरूप जनता की समस्या प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं