अयोध्या में बिजली सप्लाई ठप होने से लोग परेशान:एक हजार कर्मचारी बैठे धरने पर, आधे जिले में 24 घंटे से नहीं आई बिजली
अयोध्या में बिजली सप्लाई ठप होने से लोग परेशान:एक हजार कर्मचारी बैठे धरने पर, आधे जिले में 24 घंटे से नहीं आई बिजली
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या।
विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते आधे जिले में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। कहीं 220 केवी सब स्टेशन पर फाल्ट हुआ हो, तो कहीं 33 केवी सब स्टेशन पर फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। राम नगरी अयोध्या के आधे हिस्से में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। हालांकि राम नगरी के कुछ हिस्सों में देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिले भर में करीब 233 फॉल्ट हुए। ज्यादातर इलाकों में देर रात तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। विदयुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे हड़ताल के दूसरे दिन राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर विशाल विरोध प्रदर्शन किये गये। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक बार पुनः दोहराया है कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन की हठवादिता के चलते अयोध्या में एक हजार बिजली कर्मचारी हड़ताल है।

Post a Comment