लखनऊ दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व्यापारियों के होली मिलन समारोह में हुए शामिल
लखनऊ दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व्यापारियों के होली मिलन समारोह में हुए शामिल
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रातः रक्षा मंत्री का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा विधायक आशुतोष टंडन प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला डॉ नीरज बोरा योगेश शुक्ला निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया
रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से सीधे लखनऊ व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित किया और बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारी जनों के ऊपर पुष्प वर्षा के साथ फूलों की होली खेली इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा साथ में उपस्थित रहे
होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। हम उत्सवप्रिय लोग हैं हर पखवाड़े एक त्योहार पड़ ही जाता है जो एक नई ऊर्जा का संचार कर जाता है हमारे यहाँ मनाए जाने वाले त्योहार आपसी स्नेह और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते है प्रेमपूर्वक और सद्भाव के साथ रहने के लिए प्रेरणा देते है
उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों और मिठाइयों का उत्सव नहीं है यह राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम की कहानी है यह विष्णु अवतार नरसिंह विष्णु भक्त प्रह्लाद और अहम के प्रतीक हिरण्यकश्यप की भी याद दिलाती है यह बताती है कि आप कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं अभिमान विनाश का कारण बनता है
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों के चुनावों में हमें बहुत अच्छी सफलता मिली जहां त्रिपुरा में हम दुबारा बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रहे वहीं नागालैण्ड और मेघालय में भी भाजपा गठबंधन सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही है
उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन जी की एक कविता की एक लाइन है तुम अपने रंग में रंग लो तो होली है पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों ने अपने प्रेम से हम सभी को अपने रंग मे रंग लिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज हर तरफ उत्तर प्रदेश मे बड़ी संख्या में आ रहे निवेशो की बात हो रही हैं हम सबको पता हैं ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से यूपी सरकार को लगभग पैंतीस लाख करोड़ रुपए का निवेश का प्रपोजल मिला है विकास की पहली शर्त होती है क़ानून-व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना योगी ने उत्तर प्रदेश में यह काम बखूबी किया है
उन्होंने कहा कि व्यापारी भाइयों के बीच मे हूँ तो यह कहना चाहता हूँ कि आप सभी के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं हमारी सरकार यह मानती है कि इस देश और प्रदेश में कारोबार की दृष्टि से सबसे ज्यादा भागीदारी छोटे और मझोले व्यापारियों और इनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आप सभी जानते हैं इस बजट मे मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को राहत दी गई है इसी तरह सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग एमएसएमइ और छोटे व्यापारियों के लिए ऋण पर ब्याज में एक प्रतिशत की छूट और तीन करोड़ रुपये के कारोबार वाले एमएसएमइ को टैक्स में राहत देने का निर्णय लिए गया हैं आज भारत में स्टार्टअप का एक बड़ा इकोसिस्टम तैयार हो गया हैं नब्बे हजार स्टार्टअप और एक सौ पांच यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ भारत स्टार्टअप का केंद्र बन चुका हैं आज भारत मे रिकार्ड तोड़ विदेशी निवेश हो रहा हैं। आपने अखबार में पढ़ा होगा कि एप्पल का नया कारखाना कर्नाटक में लग रहा है इस काम को पहले एप्पल कंपनी चीन में करता था अब भारत में करेगा
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया एमएलसी पवन सिंह चौहान व लखनऊ व्यापार मंडल पदाधिकारियों में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल अनिल विरमानी अमरनाथ मिश्रा सतीश अग्रवाल पवन मनोचा देवेंद्र गुप्ता विनोद अग्रवाल अभिषेक खरे अनुराग मिश्रा सोहेल हैदर अल्वी जितेंद्र सिंह चौहान उमेश शर्मा मनीष गुप्ता भारत भूषण गुप्ता अशोक मोतियानी और अनिल बजाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे
इसके उपरांत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापारी नेता संदीप बंसल के पिता सुभाष चंद्र बंसल और भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी की माता विद्यावती के निधन के उपरांत उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।आवास पर परिजनों से भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा साथ में उपस्थित रहे

Post a Comment