Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सावा,कोदो,व बाजरा,की उपयोगिता,व बुआई,को लेकर हुई गोष्ठी

 सावा,कोदो,व बाजरा,की उपयोगिता,व बुआई,को लेकर हुई गोष्ठी



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


जिला संबाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या


 अयोध्या  - सोहावल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्माइल नगर सिहोरा स्थित लुप्त होती जा रही फसलो की बुवाई व उपयोगिता के बारे में गोष्ठी के माध्यम से किसानों को जानकारी दी गई। जिसका आयोजन सोहावल बीज गोदाम के प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को किया जागरूक।

    मंगलवार दोपहर इस्माइल नगर सिहोरा ग्राम पंचायत स्थित किसान द्वारिका प्रसाद पांडे,के आवास स्थित सावा,कोदो,बजरा,कुत्तकी, कुट्टू रागी,कंगदी, सहित अन्य फसलों की पैदावार को करने व मनुष्य के जीवन में उपयोग में आने वाली फसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा सावा कोदो,बाजरा,का उपयोग आपने खानपान में रखेंगे तो आपका स्वास्थ्य और बेहतर होगा और आप बीमारी से दूर रहेंगे।

   इस मौके पर लालता प्रसाद पांडे,अवधेश तिवारी,द्वारिका प्रसाद पांडे,कृष्ण कुमार पांडे बाबा,रमेश यादव, सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं