Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

संत भीखा दास रामजस महाविद्यालय मोहली मे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

 संत भीखा दास रामजस महाविद्यालय मोहली मे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन।



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


जिला संबाद दाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या।

संत भीखा दास रामजस महाविद्यालय समूह मोहली में एन एस एस शिविर का उद्घाटन कॉलेज के संस्थापक/प्रबंधक/प्रधानाचार्य डा० नकछेद तिवारी ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया। एनएसएस शिविर 14 मार्च 2023 से शुरू होकर 20 मार्च 2023 को समाप्त होगा।

संस्थापक/प्राचार्य ने अपने स्वागत वक्तव्य में छात्र/छात्राओं के लिए पढ़ाई जितना आवश्यक है उतना ही उनके लिए खेल कूद भी आवश्यक है।जब पढ़ाई के साथ शारीरिक विकास होता है तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

अपने अध्यक्षीय भाषण मे डॉक्टर सर्वेश तिवारी ने छात्रों के मन में एन एस एस शिविर के माध्यम से रुचि जगाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयासरत होने पर बल दिया।एन एस एस शिविर से  शारीरिक और मानसिक विकास संभव हो पाता है।छात्र-छात्राओं में क्षमता बहुत है बस दिशा देने की आवश्यकता है।छात्र छात्राओं को अपनी जीवन काल में माता-पिता और गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए और ईमानदारी से अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।एनएसएस शिविर में 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। उक्त महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

शिविर का संचालन देव कुमार दुबे ने किया।

शिविर में प्रमुख रूप से डा० ओम प्रकाश तिवारी,डा० सर्वेश तिवारी,डॉक्टर शैलेश तिवारी, डॉक्टर सर्वेश शुक्ला,चंद्रशेखर पांडे,कामाख्या शुक्ला आज मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं