जन शिक्षण केन्द्र द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्टीय महिला दिवस
जन शिक्षण केन्द्र द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्टीय महिला दिवस
विकास खण्ड जलालपुर अन्तर्गत मोतीलाल इण्टर कालेज परिसर मालीपुर में अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गेांष्ठी का आयोजन युरोपियन यूनियन वार्न फाण्डेन चाइल्ड फण्ड इंडिया के सहयोग से जन शिक्षण केन्द्र द्वारा किया गया। जिसमे खलिशपुर मालीपुर सल्लाहपुर बैरागल सैरपुर सेठाकला सलाहुददीनपुर भस्मा भदोही टिकरी सुलतानपुर गोइथा खजुरी करोदी की 400 से अधिक अगुवा बहनो ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रूकमणी वर्मा जलालपुर द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि नये.नये तकनीकी जानकारी के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने का मर्म समझाया और महिला सुरक्षा के टोलफ्री नम्बरो की जानकारी दी। बेटे बेटी के अंतर को खत्म करने का आग्रह किया। महिलाओं के शोषण से बचाव के लिए तर्क संगत बाते भी बतायी.
कार्यक्रम में जिला जिला कृषि आधिकारी पीयूष राय ने महिला पुरुष समानता को लेकर महिलाओं के स्वालम्बन से आर्थिक रूप से मजबूती आयेगी और उन्होंने सूचना प्रबंधन तकनिकी को महिलाको से जुड़ने/जानकारी की विधा बतायी। खेती को बढावा मिले विपणन मे सहयोग व फारमर प्रोड्युसर कंपनी के महत्व को समझाया जिला उद्यान अधिकारी श्री संजय रस्तोगी जी ने जेडर के गैप पर चर्चा करते हुए तकनीकी को बढ़ावा देने पर चर्चा की और विभाग द्वारा संचालित योजनाओ सिचाई के यंत्र फूल की खेती सब्जी के खेती मसाले की फसल की खेती पर प्रकाश डालते हुए अनुदान को बताया। और फसल उत्पादकता पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। ग्राम प्रधान माली पुर श्रीमती माया यादव ने कहा कि वहनो का सम्मान जिन्दावाद करते हुई महिला पक्षधरता की बात कही।
संस्था जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने बताया कि महिलाओ बेटियों के सशक्तीकरण के लिए संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम व जन शिक्षा वोमेन फार्मर प्रोडयुसर कम्पनी लिमिटेड के विकास पर चर्चा किया उन्होंने इस वर्ष अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के थीम की भी समझाया और कहा कि डिजिटिल सेवाओं को बढ़ावा मिले इससे महिलाएं सशक्त होगी। कार्यक्रम में संविधान की उददेशिका सीओ श्रीमती रूकमणी वर्मा जिला उद्यान अधिकारी जिला कृषि अधिकारी को भेट किया गया।
कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान गुवापाकड श्री मती नीलम यादव व एफपीओ के बोर्ड मेम्बर कृष्णमती राधिका विजयलक्ष्मी बंदना ललिता सुग्रीता अनरमा के साथ कम्यूनिटी मोबलाइजर बृजेश मिश्र् हेमलता जयप्रकाश शम्भूनाथ रामहित के साथ रेडक्रास अम्बेडकरनगर की सचिव संध्या सिह भी उपस्थिति रही और रेडक्रास के बारे में विस्तार से महिलाओ को बताया.



Post a Comment