प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट
प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट
श्री न्यूज 24 अदिति समाचार पत्र
कुकरा
बांके गंज खीरी
संवाददाता रमेश कुमार चौहान
थाना मैलानी पुलिस चौकी क्षेत्र कुकरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरत पुर के ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने मारपीट की जिसमें प्रधान हरजिंदर सिंह को गंभीर चोटें आई
प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया कि ग्रांट नंबर 7 के गुरुद्वारा में अपनी 8 डिसमिल भूमि दान की थी उस भूमि पूजन का कार्यक्रम था जिसमें प्रधान हरजिंदर सिंह शामिल होने के लिए गए थे वही कार्यक्रम में विपक्षी भी अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से आए थे जिसमें परमजीत सिंह पुत्र कौर सिंह दलवीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह लखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने गुरुद्वारे से निकलते ही प्रधान हरजिंदर सिंह पर प्राणघातक हमला किया प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया कि अपनी फोर व्हीलर गाड़ी भी लाए थे जिसमें हथियार वास्ले लेकर आए थे किंतु गुरुद्वारे में भीड़ होने की वजह से विपक्षी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए किंतु बीच-बचाव के बाद भी प्रधान को काफी चोटें आई प्रधान ने यह भी बताया कि यह ग्राम पंचायत मैं जितने भी विकास कार्य कराने की कोशिश हमने की सब में हर समय यह कोई ना कोई तरीके से व्यवधान डालते रहे हैं जिससे हमारी इनसे पुरानी रंजिश चल रही है

Post a Comment