माँ कामाख्या देवी मंदिर में लगेगा चैत्र राम नवमी का मेला
माँ कामाख्या देवी मंदिर में लगेगा चैत्र राम नवमी का मेला
श्री न्यूज 24'/आदित न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
लाखों लोगों के आस्था का केंद्र मां कामाख्या देवी मंदिर का 9 दिवसीय वार्षिक मेला चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा।
मेले का शुभारंभ वैदिक विधि विधान के साथ तथा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा।
नौ दिवसीय मेले के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन हवन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जवाबी कीर्तन, संध्या भजन, संध्या आरती व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
नवरात्र व रामनवमी के अवसर पर मां कामाख्या धाम में लगने वाले 9 दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर है।
यहां पर 9 दिवसीय विशाल मेला लगता है, सिद्ध पीठ माँ कामाख्या भवानी मंदिर में नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का दरबार में आना जाना रहता है।
आम दिनों में यह संख्या 10 हजार के आसपास रहती है।
मंदिर परिसर कर रंग रोगन और साफ-सफाई का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।
मंदिर के मुख्य पुजारी बृजकिशोर मिश्र ने बताया कि मेला 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा।
धाम के पुजारी मनोज मिश्र ने बताया कि संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंदिर परिसर में होगा।
22 मार्च को गोमती के कामाख्या घाट से मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी, 27 मार्च को जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर परिसर के बाहर दुकानदारों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों की सजावट शुरू कर दी है, मेले में दूर-दूर से कई जनपदों की दुकानें आती है, जो मेले की शोभा को बढ़ाने का कार्य करती है।
नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम स्वप्निल यादव ने अधिशाषी अभियंता को साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बाबाबाजार थानाअध्यक्ष संतोष सिंह के साथ मंदिर मेला परिसर व घाटों का निरीक्षण किया। तथा यह बताया कि मेले में फोर्स तैनात की गई है चौकी प्रभारी को मेला अधिकारी बनाया गया है, मेले में 12 उपनिरीक्षक 50 सिपाही 10 महिला आरक्षी सहित एक सेक्शन पीएसी भी तैनात रहेगी घाटों पर एनडीआरएफ की एक टीम भी मौजूद रहेगी फायर दस्ता भी मेला परिसर में मौजूद रहेगा, बैरिकेडिंग के बाहर तीनों मुख्य रास्तों पर वाहन चेकिंग स्थल बनाए जाएंगे।


Post a Comment