न्याय पंचायत फरेंदा की सांसद खेल स्पर्धा ग्राम बैदा के संबिलियन विद्यालय के मैदान पर सम्पन्न हुई
न्याय पंचायत फरेंदा की सांसद खेल स्पर्धा ग्राम बैदा के संबिलियन विद्यालय के मैदान पर सम्पन्न हुई
श्री न्यूज 24 /अदिति न्यूज
रीतेश शुक्ला मोहम्मदी खीरी
मोहम्मदी खीरी
न्यायपंचायत फरेंदा की सांसद खेल स्पर्धा ग्राम बैदा के संबिलियन विद्यालय के मैदान पर सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि मोहम्मदी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रहे उन्होंने खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभागियों का हौसला बढ़ता है और उनमें जीतने का जुनून पैदा होता है खेल से बच्चो के अन्दर एक विस्वास बढ़ता है जिससे कुछ करने का एक जज्वा पैदा होता है। विशिष्ट अतिथि संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष हरभजन सिंह मौजूद रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में नीरज बौद्ध प्रथम,अंशिका द्वितीय व हुमा तृतीय रही।100 मीटर पुरुष वर्ग में अरबाज प्रथम,जहीम द्वितीय व अंकेश तृतीय रहे।वॉलीबॉल में अमृता पथेली ने बैदा को हराया।कबड्डी बालिका में भवानीपुर विजेता व बैदा उपविजेता रहे।कबड्डी पुरूष वर्ग में बैदा ने पथेली को हराया।लंबी कूद में समद प्रथम,दीपांशु द्वितीय व राजदीप तृतीय रहे।इस मौके पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति दिलीप यादव,प्रधानाध्यापिका अरसी सुलताना,फरीद अहमद,रेफरी शचीन्द्र दीक्षित,विजय कुमार,राजेश वर्मा, सफीउल्ला,उदयवीर सिंह,वीरेश यादव आदि मौजूद रहे।संचालन खेल अनुदेशक शचीन्द्र दीक्षित ने किया।

Post a Comment