Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में कल आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संस्कार का कार्यक्रम

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में कल आयोजित हुआ  मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह संस्कार का कार्यक्रम


, जितने 186 वर- वधूओ का वैदिक मंत्रोचार के माध्यम से संपन्न हुआ वैवाहिक कार्यक्रम


भाजपा विधायक रामचंद्र यादव द्वारा प्रदेश  एवं केंद्र की सरकारों द्वारा गरीब, असहाय, कमजोर के साथ- साथ आवाम के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी/ बहुआयामी योजनाओं का किया बखान



वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम में विधायक श्री यादव के अलावा खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सर्वेश सिंह, ए0डी0ओ0 पंचायत रविंद्र कुमार सहित   गणमान्य एवं बुद्धिजीवी वर्ग का अमला रहा मौजूद


असहाय,कमजोर एवं गरीबो की चिंता को ध्यान में रख कर योगी सरकार ने द्वारा बनाई गई मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह योजना की तार-तम्यता मे बहु--आयामी साबित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ----------------बिधायक राम चंद्र यादव



मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम में 186 जोड़ो के वर- वधुओ ने जन्मो- जन्मो तक साथ निभाने की अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साथ-साथ रहने की खाई कसमें ,एक के बाद एक पूरी की गई विवाह संस्कार की सारी रस्में


 ग्राम पंचायत नेवरा  प्रधान विक्रमा यादव एवं संजय कुमार जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों एवं पार्टी के नेताओं का विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से निर्मित मालाओ को पहनाकर किया गया स्वागत एवं सम्मान हर्ष का रहा वातावरण


श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


 जिला संबाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या


अयोध्या -भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के मुखिया योगी बाबा की मंशा के अनुरूप भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के दिशा निर्देशन में कल दिनांक 14 मार्च 2023 को विकास खंड मवई अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें  186 असहाय, कमजोर, तपके के गरीब बेटियों की शादी उक्त बहुआयामी योजना से बड़े धूमधाम एवं खुशनुमा माहौल में समस्त वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के दिशा निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान विक्रमा यादव एवं संजय कुमार जयसवाल ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम उत्सव में पधारे भाजपा  विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों एवं पार्टी नेताओं का विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से निर्मित  मालाओं को पहना कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रुदौली विधायक  रामचंद्र  यादव पूरे उत्साह जोश एवं  लय में दिखे।उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार सरकारों द्वारा गरीब असहाय कमजोर एवं आम जनमानस के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याण कारी एवं बहुआयामी, योजनाओं के बारे में बारी-बारी से प्रकाश डालते हुए योजनाओं का वर्णन किया। विधायक श्री यादव ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा जो भी नेता बड़ा हो या छोटा पार्टी में रहकर भी पार्टी का के दिशानिर्देशों का समुचित पालन नहीं करता और दोनों हाथों में  लड्डू लेने का कार्य करता है  उससे आप सब भी सजग रहिए। और उसे समय आने पर  सबक सिखाना अति आवश्यक है 

विधायक श्री यादव के साथ साथ उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग गणमान्य व्यक्ति द्वारा समस्त वर वधु को अंतर्मन से आशीर्वाद देते हुए कहा गया कि आप सब आज से  अपने जीवन की नई राह की शुरुआत कर रहे हैं इस पर आप दोनों एक दूसरे को समझते हुए आपसी सामंजस्य बनाकर जीवन और प्रगति की पथ पर निरंतर चलने में एक दूसरे का साथ निभाते रहे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के अलावा खंड विकास अधिकारी मवई  अखिलेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, सर्वेश सिंह (सुपरवाइजर एस0के0),  रवीश मिश्रा, ए0डी0 ओ0 पंचायत रवींद्र कुमार,विजय गौतम,भगवान दीन, ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव जे0 ई 0आशीष तिवारी, पंचायत सचिव  करुणा शंकर , विकास रावत सहित रुदौली और मवई ब्लॉक का अमला वर वधू की  आव भगत में 

विवाह उत्सव संस्कार कार्यक्रम संपन्न होने तक जुटा रहा , कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता गण नेता निर्मल शर्मा, अंजनी कुमार साहू, जिला सचिव धर्मेन्द्र सिंह, किशोरीलाल भारती, संतोष कुमार मिश्रा सहित आदि लोगों ने सम्बोधित किया, सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम का संचालन तेज तिवारी ने किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानू यादव,ग्राम प्रधान/अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद, हिमांशु निषाद, अवधेश यादव,राजेश कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन रावत, पूर्व प्रधान अरविन्द वर्मा, प्रधान ओम प्रकाश यादव, नेवरा प्रधान विक्रमा यादव पार्टी के नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी मवई श्री ओम प्रकाश तिवारी, पटरंगा थाना प्रभारी ओम प्रकाश,उप निरिक्षक राधेश्याम सिंह,उप निरीक्षक धर्मेंद सिंह ,फरीद खां,योगेन्द्र कुमार,विनोद गिरि  सहित पूरा अमला

के साथ-साथ ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं