Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कलियुगी चाचा ने सात वर्षीया भतीजी के साथ किया दुष्कर्म रिश्ता हुआ शर्म सार

 कलियुगी चाचा ने सात वर्षीया भतीजी के साथ किया दुष्कर्म रिश्ता हुआ शर्म सार



रिश्ता हुआ तार-तार, चाचा ने सात वर्षीय भतीजी के साथ किया दुराचार


जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या


 इनायतनगर थाने के एक गांव में सात वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने कोतवाली इनायतनगर में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म तथा धमकी देने की धाराओं में /मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसकी सात वर्षीय अबोध बेटी जो एलकेजी की छात्रा है, उसे पड़ोस में रहने वाले एक कलयुगी चाचा ने बहला-फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म* *किया ।उसकी बेटी किसी तरह दुराचारी के चंगुल से बाहर बदहवास हालत में निकलते हुए घर आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना 112 पर फोन करके पुलिस को दिया। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी और आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दुराचार व पॉक्सो एक्ट का केस पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी के गिरफ्तार होने की बात तस्दीक नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं