शोध हेतु चयनित होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान
शोध हेतु चयनित होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान।
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या -सीएम फेलोशिप प्रोग्राम में शोध हेतु क्षेत्र के असकरनपुर निवासी उदय तिवारी का चयन सरकार के नियोजन विभाग द्वारा किया गया है। उदय तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश के सौ पिछड़े विकास खंडों में शामिल ब्लाक गौरी बाजार जनपद देवरिया में शोध हेतु चयनित आठ विषयों पर रिसर्च हेतु किया गया है। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ नीति, प्रबंधन के कार्यों में सहभागिता लाने के लिए अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में चयन का आधार शैक्षिक स्कोरिंग एवं साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर किया गया। शोधार्थियों को जिन बिंदुओं पर शोध करना है उनमें कृषि विकास एवं पंचायतीराज, वन पर्यावरण और जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति आदि शामिल हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व मित्रों को दिया है।

Post a Comment