किसान सहकारी मिल संपूर्णानगर पर फूटा पूर्व विधायक पुत्र का गुस्सा
किसान सहकारी मिल संपूर्णानगर पर फूटा पूर्व विधायक पुत्र का गुस्सा
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां
त्रिकोलिया के सपा नेता संजीव कुमार मुन्ना ने मिल में हो रही धांधली के खिलाफ साथियों संग ज्ञापन दिया। जिसमें पूर्व विधायक पुत्र संग मौजूद रहे किसान नेता अजय तिवारी कमलेश राय शिवम मिश्रा हरदीप सिंह संतोष कुमार राणा सौरभ मिश्रा टार्जन यादव अरविंद यादव नितेश शुक्ला पूनम मिश्रा विनोद कुमार रमेश कुमार व आदि संपूर्णानगर मिल में हो रही लगातार भारी गन्ना कटौती के विरुद्ध पलिया एसडीएम को ज्ञापन दिया। आप को बताते चलें कि 15 मार्च को 3 कुंटल 60 किलो प्रति ट्राली की घटटोली उक्त चीनी मिल में पकड़ी गई थी जिसका वीर कंपनी कांटा का संचालन कर रही है।
पहले भी वीर कंपनी घटतोली कर चुकी है इसके बावजूद भी ब्लैक लिस्ट ब्लैक लिस्ट नही किया गया।
जिसको देखते हुए क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय नेता ने सुलझाने की पहल की और मांगे पूरी ना होने पर पूर्व सपा नेता ने आंदोलन की चेतावनी दी।

Post a Comment