एनएसएस व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच-डॉ एनसी तिवारी
एनएसएस व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच-डॉ एनसी तिवारी
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
अयोध्या - जनपद अयोध्या संत भीखादास रामजस स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन इकाइयों में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया। विशेष शिविर में संत भीखादास रामजस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 छात्र, संत परमहंस गुरु प्रसाद बालिका महाविद्यालय के 100 छात्र तथा मां वैष्णो देवी नक्छेद तिवारी गर्ल्स इंस्टिट्यूट के 50 छात्र सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ एनसी तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि संस्थापक प्राचार्य डॉ एनसी तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अपने अनुभव छात्र-छात्राओं एवं मुख्य अतिथि के साथ साझा किए। इसके बाद एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शिक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से प्रेरित होकर एक अनपढ़ महिला के अंदर पढ़ने की इच्छा शक्ति उत्पन्न होने का मंचन किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न दिनों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ सर्वेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉक्टर शैलेश तिवारी, डॉक्टर ओमप्रकाश तिवारी, डॉ चंद्रशेखर पांडे, डॉ स्वामी शरण दुबे, डॉ प्रभात दुबे, डॉ सीबी सिंह, डॉ भूपेंद्र तिवारी, डॉ पीएन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment